रायसेन । किसान जागृति संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाद्य गोदाम रायसेन पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया किसान जागृति संगठन रायसेन भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मनमहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर रायसेन के माध्यम से एसडीएम रायसेन को दिया किसान जागृति संगठन मांग करते हैं कि
1/अमेरिका सहित भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विशेष व्यापार समझौते (FTA) नहीं किए जाएं।
2अमेरिका द्वारा थोपे गए 25% और 50% टैरिफ का सख्ती से विरोध किया जाए।
3/नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग तथा नई नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी रद्द की जाए।
4/C2+50% फॉर्मूला पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए और उसकी खरीदी सुनिश्चित करने की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए।
5/किसानों की समग्र कर्ज माफी की जाए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए।
6/बिजली क्षेत्र का निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। लंबित बिजली बिलों को माफ करते हुए, ग्रामीण क्षेत्र को 300 यूनिट मुक्त बिजली और 18 घंटे प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों में बिजली प्रदाय की जाए।
7/सभी राज्यों में लैंड पूलिंग नीति को खारिज करते हुए, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू किया जाए।
8/सभी सरकारी पेंशन 10,000 प्रति माह की जाए। कानून बनाकर (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग) पेंशन को मौलिक अधिकार बनाया जाए।
9/पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की सरकारी नीति को वापस लिया जाए।10/वनाधिकार अधिनियम 2006 को को इसकी मूल भावना में लागू किया जाए। आदिवासी और अन्य वनवासियों का विस्थापन रोका जाए। जंगलों की अंधाधुंध कटाई, कॉरपोरेट कंपनियां के अवैध एवं अनुपयोगी खनन, रियल एस्टेट कारोबारीयों द्वारा किए जा रहे पर्यावरणी विनाश को बंद किया जाए।
11/सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति पर रोक लगाई जाए।
12/मछुआरा समुदाय से मुक्त में नदी में मछली पकड़ने के अधिकार छीनने के आदेश वापस लिया जाए।
13/ पुलिस और प्रशासन द्वारा समर्थित सांप्रदायिक हिंसा को रोका जाए।
स्थानीय मांगे –
1/म.प्र. सरकार की घोषणा के अनुसार देसी धान 3100/- रू. क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी जावे।
2/रवी और खरीफ की फसलों के लिये समुचित खाद्य डी.ए.पी. यूरिया की व्यवस्था किसान की डिमांड के अनुसार की जाये।
3/रायसेन जिले के गौहरगंज तहसील ग्राम मकोरिया ग्राम में बेतवा नदी पर डेम बनाया जाये जिससे कि रायसेन, विदिशा, सांची के शहर के लोगों स्वच्छ जल प्राप्त हो सके तथा इनके अन्तर्गत लगभग 400 ग्रामों को सिंचाई हेतु जल प्राप्त हो सके।
4/अतिवृष्टि और जल भराव से हुए खरीफ फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
अस्तु देशव्यापी किसान श्रमिक आंदोलन की कड़ी में ज्ञापन प्रस्तुत है। आशा है, आप जनता के हितों को दृष्टिगत रखते हुए जनता की मांगों को पूरा करने के लिए संबंधित सरकारों को निर्देशित करेंगी। इस अवसर पर किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव जमुना प्रसाद लोधी राजेंद्र सिंह राजपूत विजय चौकसे शेख सलीम उपेंद्र राजपूत रामस्वरूप राठौर इशाहक मो खान ,मर्दन सिंह लोधी शफीक मो ,जाहिद खान दिलीप सिंह राजपूत भूरा सिंह लोधी साचेत सिद्वीक मो रामकिशन लोधी यूनुस खाँ नीलेश लोधी औकंर सिंह नर्मदा साहू बाबू भाई रामबाबू बघेल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।