मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसा कोई सा दिन नहीं बीत रहा है जिस दिन 3 से 4 दुर्घटनाएं ना हो रही हो। इन दुर्घटनाओं से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत भी हो रही है।
सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही कार क्रमांक आरजे 21यूबी 9535 ने फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के पास पहले एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद रॉन्ग साइड आते हुए दो मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक भोपाल से गाड़ी क्रमांक एमपी 04 वीसी 0529 से सरफराज खान पिता मांदु खान उसकी पत्नी मरजीना खान निवासी परासी विदिशा जा रहे थे तभी सामने से आ रही कार जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी और एक छोटा बच्चा घायल हो गया।

वही रायपुर बैरसिया से गाड़ी क्रमांक एमपी 04 बायएन 4439 से अजय साहू पिता ताराचंद साहू निवासी रायपुर बेरसिया और शशि साहू पति राम गोपाल साहू निवासी रायपुर बेरसिया से बिलोरी सांची जा रहे थे तभी तेजी से आई कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पर सवार अजय साहू शशि साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस को 1 घंटे तक फोन लगाते रहे। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो दीवानगंज पुलिस ने अपनी खुद की गाड़ी से रहागीरों की मदद से पांचों घायलों को गाड़ी में बिठाकर सांची सिविल अस्पताल भेजा। जहां पर सभी का इलाज जारी है सबसे ज्यादा शशि साहू और अजय साहू का हाथ पैरों में फैक्चर बताया गया है। कार चालक अपनी कार को छोड़कर भाग गया।
जिस कार टक्कर ने मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी उस कार के आगे एक मोटरसाइकिल दूसरी मोटरसाइकिल कर के पीछे फांसी हुई थी।
कार के अंदर दारू की बोतल पड़ी हुई पाई गई। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार चालक दारू के नशे में था।
वही पुरानी चौकी दीवानगंज के पास मोटरसाइकिल के पहिए में साड़ी आ जाने के कारण पति-पत्नी और बच्चे मोटरसाइकिल समेत रोड पर गिर कर घायल हो गए। दीवानगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पति-पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया।