Let’s travel together.

स्कूल का रास्ता खराब होने के कारण छात्र छात्राएं  रोज होते हैं कीचड़ में सराबोर

0 172

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सरकार हर साल स्कूल चले हम अभियान पर लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन आज भी कई स्कूल ऐसे है जहां भवन तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नही है। ऐसे में स्कूल चले हम का नारा बेमानी साबित हो रहा है। इसका उदाहरण सांची विकासखंड के अंतर्गत आने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज का है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद, काली टोर,पिपरई, बसिया, सत्ती , मुनारा, केम खेडी, सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के बच्चे छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे कच्चे रास्ते से होकर स्कूल जाते है। स्कूल भवन बनने के 32 साल बाद भी प्रशासन यहां के बच्चों को पक्का रास्ता उपलब्ध नही करा पाया है। एक पक्का रास्ता है तो वह 3 किलोमीटर चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। सांची ब्लॉक के
विधायक निधि से दो बार में कुछ दूरी तक रास्ते को आरसीसी बना दिया गया। मगर कुछ रास्ता अब भी कच्चा पड़ा हुआ है। पहले जो रास्ता बनाया था वह भी जगह-जगह से खराब होने लगा। जबकि सरकार ने पूरी क्षमता से स्कूल खोलने के निर्देश दिए है लेकिन स्कूलों तक पहुंचाने का रास्ता कच्चा होने के कारण बच्चों को कीचड़ वाले रास्ते और गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है।
बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ रोटी, कपड़ा, मकान, और पक्की सड़क भी मूलभूत जरूरतों में से एक है। इसके बिना इंसान एक जगह से दूसरी जगह आ जा नहीं सकता है।

दीवानगंज इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर से लेकर हाई सेकेंडरी स्कूल तक रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढेेे हो गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। दीवानगंज से लेकर भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बने हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज तक आधे किलोमीटर मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गया है। गांव के लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खराब सड़क के कारण बारिश में कीचड़ भरे रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर बच्चों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
इन पढ़ने वाले बच्चों ने अपने क्षेत्र में अच्छी सड़क बनाने की मांग प्रशासन से की है। लोग अपने गांव से जिस स्कूल के लिए जाते है, वहां की कच्ची सड़क कीचड़ से सनी हुई है। बच्चों का कहना है कि हम सभी लोगों को खराब रास्ते होने कारण स्कूल आने और जाने में कठनाई होती है।
बच्चों के जूते और कपड़े गंदे हो जाते हैं। रिया साहू, अनुष्का भार्गव, तनु नायक, पलक कुशवाहा, रितिक साहू, कीर्ति ठाकुर, शुभम सेन, भूपेंद्र राघव आदि छात्राओं का कहना कि स्कूल जाते हुए लगभग सभी बच्चों के जूते और कपड़े गंदे हो जाते हैं। यहां अक्सर कई बच्चे रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण असंतुलित होकर गिर भी जाते हैं।
दीवानगंज के प्राचार्य प्रभारी प्रीति कहार , शिक्षक एम एल अहिरवार, प्रीति आठिया, मनोज पवार, ममता पासी, गीता , सहित कई स्कूल के शिक्षक बताते है कि गांव में स्कूल तक जाने का रास्ता नही होने के कारण बच्चें स्कूल छोड़ने लगे है। पहले इस स्कूल में 720 से अधिक बच्चें दर्ज थे अब इन बच्चों की संख्या 600 के लगभग रह गई है।

इनका कहना हे 
स्कूल में मेरी एक बच्ची 11वीं क्लास में पढ़ती है रोज उसके बारिश के समय में कपड़े गंदे हो जाते हैं। रोज स्कूल से घर आकर धोती है अगर रोड बन जाए तो बच्चों को सुविधा मिलने लगेगी।
अनिल साहू ग्रामीण दीवानगंज

मेरी एक बच्ची पढ़ने स्कूल जाती है। बारिश के समय बच्ची को हाथ में चप्पल रखकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है कच्चे रास्ते के कारण कभी-कभी बच्चियों स्कूल नहीं जाती है। रोड को आरसीसी बनना चाहिए। ताकि पढ़ने वालों बच्चों को सुविधा मिल सके।
मुकेश साहू स्थानीय निवासी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811