– अयोध्या धाम और सोसायटी के सामने तालाब नूमे में गड्ढे बने
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के गांव दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सीसी रोड़ में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 30 से 35 गांव के लोग और रेलवे यात्री रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं।
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत आती है जिनमें दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं। तीनों पंचायतों की लगभग 11 हजार जनसंख्या है। इसके अलावा भी आसपास के 25 से 30 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं रविवार को दीवानगंज में हाट बाजार भी भरता है जिसमें कई गांव के ग्रामीण हॉट बाजार करने पहुंचते हैं। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। दीवानगंज अंबाडी और सेमरा गांव में बना कंकरीट रोड भी बहुत खराब हो गया है जिसमें पूरे साल पानी भरा रहता है। अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी और सोसायटी दीवानगंज के सामने तालाब नुमा गड्ढा बन चुके हैं। जिम बारिश के अलावा भी हमेशा पानी भरा रहता हैं। इतनी हालत खराब होने के बाद भी रोड पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने एक गहरा गड्ढा हो गया था। उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा पिछले साल दो ट्राली मुरम डाल दी गई। कुछ हद तक गड्ढा भर गया था लेकिन बारिश में फिर से गड्ढा बन गया। जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है।

चंद्रमोहन तिवारी, रोशन नायक, बद्री नायक, मुकेश साहू ,सुरेश साहू ,अनिल साहू ,मोनू साहू ,मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, आनंद सेन यदि तीनों गांव के ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र से शीघ्र करने की अपील की है नहीं तो तीनों गांव के ग्रामीण इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे।
6 महीने पहले ठेकेदार द्वारा जहां पर डामर हुआ था उसके ऊपर डबल से डामर कर दिया गया। लेकिन जिस जगह आरसीसी बना है उस जगह पर ठेकेदार द्वारा कुछ नहीं किया गया। आरसीसी रोड में इन गड्ढों ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

इनका कहना हे
फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 13 साल पूरे गए है आरसीसी रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो गिरने का हमेशा भय बना रहता है।
गिरजेश नायक दीवानगंज सरपंच
6 महीने पहले ठेकेदार ने जहां पर डामर हुआ था उसके ऊपर डबल से डामर कर दिया। मगर आरसीसी रोड की मरम्मत नहीं की। अब तीन पंचायत के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
कुंती रमेश कुमार अहिरवार अंबाडी सरपंच
2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था रोड को बने। हुए 13 साल हो गए जिस कारण रोड़ में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। रोड को बने काफी समय हो गया है सरकार को रोड को डबल से बनाना चाहिए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
भानु लोधी सेमरा सरपंच