Let’s travel together.
nagar parisad bareli

न्यायालय परिसर में नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बाजेगाजों के बीच निकाली कलश यात्रा

0 204

श्रद्धालुओं, व्यापारियों द्वारा जगह जगह फूल बरसाकर किया जोरदार स्वागत

शिवलाल यादव

रायसेन।जिला अदालत परिसर में वकीलों और जनसहयोग से भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।इसमें देवाधिदेव भगवान शिव, देवी दुर्गा और पवनसुत हनुमान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महिलाओं कन्याओं द्वारा रविवार को सुबह गंज बाजार

स्थित माता महाकाली मन्दिर से कलशयात्रा निकाली गई।जो महामाया चौक से होते हुए माता मंदिर चौराहे से होते हुए जिला अस्पताल के सामने से जिला कोर्ट परिसर रायसेन पहुँचकर समाप्त हुई।इस कलश यात्रा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चंद्रवंशी, श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति,ओम प्रकाश सोनी, अर्चना श्रीवास्तव सुमनलता गुप्ता,वकील संतोष साहू, संतोष राजपूत प्रमोद साहू, राजीव श्रीवास्तव, रामबाबू शर्मा, दानवीर सिंह गढ़वाल, रामप्रताप यादव, कैलाश सेन,कृष्णकांत श्रीवास्तव, विनयकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह राठौर,राजकुमार बघेल,वकील गिरजेश कुशवाह,प्रदीप दीक्षित,मनोज रानी कुशवाहा,अजय सक्सेना आदि शामिल हुए।

रविवार को ढोलनगाड़ों बैंडबाजों के बीच कलशयात्रा निकाली गई। भगवान श्री शिव दुर्गा और सिद्ध हनुमान महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली। जो कि हनुमान मंदिर जिला न्यायालय प्रांगण के पास रायसेन मैं पहुँची। जहां 8 जून को शोभा यात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से निकाली जावेगी तथा 9 जून बुधवार को हवन की पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी भंडारा होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811