सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
पवित्र सावन महीने में गैरतगंज तहसील में कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के गेहूंरास वार्ड में स्थित खेड़ापति माता मंदिर में आज शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
यह प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को नगर भ्रमण से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 14 के भार्गव परिवार, विश्व हिंदू परिषद, और बजरंग दल के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि रविवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद खेड़ापति माता मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मों के लोगों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।