– एसडीआरएफ ने अभियान चलाकर 100 से ज्यादा ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला, सेना भी मौके पर पहुंची
– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों से की बात
– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समीक्षा की
– केंद्रीय मंत्री ने जनता के नाम दिया संदेश पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी
– सिंध नदी पर बने अटल सागर मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोले गए
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जिले के कई ग्रामीण अंचल और शहरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। जिले के सिंध नदी उफान पर आने के बाद कोलारस, बदरवास व रन्नौद के ग्रामीण इलाकों में जल भराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव व बाढ़ के कारण कई जगह पर ग्रामीण जन फंस गए हैं। इसी बीच कई गांव में ग्रामीणों के फंसने की खबर के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न ग्रामों से 100 से ज्यादा ग्रामीणों को जल भराव वाली स्थिति से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा है। इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत के बाद सेना को भी मौके पर मदद के लिए बुलाया गया है। कोलारस, बदरवास, रन्नौद क्षेत्र में सिध नदी में पानी बढ़ने के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच सिंध नदी पर बने अटल सागर मणिखेड़ा डैम के बुधवार को सुबह 10 गेट खोल दिए गए।

केंद्रीय संचार मंत्री ने हर संभव मदद का का भरोसा दिलाया-
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात निर्मित होने के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित अशोकनगर व गुना के कलेक्टरों से वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समीक्षा की। वर्चुअल बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में सुरक्षा, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, तथा ज़रूरत पड़ने पर नाव और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

सिंधिया ने संदेश में कहा हर संभव मदद दिलाई जाएगी-
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के लिए एक संदेश भी जारी किया है जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता को हर संभव मदद दिलाई जाने का आश्वासन दिया है। श्री सिंधिया ने अपने संदेश में कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण मेरे संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को बिल्कुल चिंता की जरूरत नहीं है प्रशासन उनकी मदद के लिए असंभव तैयार है मैं इस तरह के निर्देश जारी किए हैं आपकी संभव मदद की जाएगी।

ग्रामीण और किसानों ने कहा रहा राहत दिलाई जाए-
वहीं दूसरी और शिवपुरी जिले के शंकरपुर के गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव पानी भर जाने के बाद खरीफ सीजन की फसल खराब हो गई हैं। खराब फसल को देखते हुए उनका सर्वे तुरंत किया जाए। जिला प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि सर्वे किया जाए जो नुकसान हुआ उसकी पूर्ति की जाए।