Let’s travel together.

खेत पर बिजली के तार की चपेट में आईं युवतियां,एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

0 66

– रायसेन में रोपाई करते समय हुआ हादसा

रायसेन। जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के चांदोनी में मंगलवार को धान रोपने खेत में गईं दो युवतियां ऊपर से निकली बिजली लाइन की चपेट में आ गईं। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है।

जानकारी के अनुसार मजदूरों का दल खेत में धान रोपने गया था। दोपहर में सभी मजदूर पास ही बैठकर खाना खा रहे थे। लंच के बाद खेत की ओर लौटते वक्त मुस्कान अहिरवार और माया अहिरवार ऊपर से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गईं। करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गईं।

एक की मौत, दूसरी जिला अस्पताल में भर्ती मौके पर पहुंचे माया के पिता कमलेश अहिरवार दोनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया, जबकि माया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मुस्कान का शव मुर्चुरी में रखवाया गया है, पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह होगा। दोनों लड़कियां पड़ोसी थीं। देवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811