Let’s travel together.

‘‘नशे से दूरी-है जरूरी‘‘ जन-जागरूकता कार्यक्रम बस स्टैंड पर हुआ आयोजित

0 58

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले वृहद जन- जागरूकता अभियान ‘‘नशे से दूरी – है जरूरी‘‘ तहत लोगों को जागरूक करने के लिए थाना प्रभारी राजीव उइके के मार्गदर्शन में बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों ऑटो चालकों नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागृत किया गया।

थाना प्रभारी राजीव उइके ने उपस्थित लोगों से कहाकि नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस विभाग द्वारा ‘‘नशे से दूरी-है जरूरी‘‘ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वस्थ्य रहना है तो नशे से दूर रहना होगा। नशा स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक हानि भी पहुंचाता है। उन्होंने सभी को नशामुक्त भारत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वे किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं, उन्हें इस लत से दूर रखने और जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें उचित परामर्श और सहयोग प्रदान कर पुनर्वास की दिशा में मार्गदर्शन दें ताकि वे नशामुक्त जीवन जी सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811