Let’s travel together.

निकाय चुनाव:नगरीय निकाय; 11 से 18 जून तक जमा होंगे नामांकन फॉर्म

0 203

शिवलाल यादव

रायसेन।जिले में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे।रायसेन
जिले में दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहरी क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 जून से नामांकन फॉर्म जमा होंगे, जो 18 जून तक जमा किए जाएंगे। 20 को नामांकन फॉर्म की जांच होगी और 22 जून नाम वापस लेने की अंतिम तारीख रहेगी।पहले चरण में 6 जुलाई दूसरे चरण13 जुलाई को पार्षद पद के उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे।
22 जून की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है।नपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार चुनाव में अधिकतम 15 लाख रुपए खर्च कर सकेगा।

नगर निगम क्षेत्र में पार्षद पद के उम्मीदवार 3.75 लाख रुपए, 50 हजार से 1 लाख तक की जनसंख्या वाली नगर पालिकाओं में पार्षद पद के प्रत्याशी 1.50 लाख और नगर परिषद में पार्षद पद के प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार रुपए चुनाव में खर्च कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811