Let’s travel together.

एसडीएम ने सरकारी एवं निजी स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

0 181

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

एसडीएम शौरभ मिश्रा द्वारा आज शासकीय स्कूलों के साथ निजी स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया गया।
सरकार की मंशानुसार अब सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के भी निरीक्षण किए जाएंगे कि वो विधिवत नियमों का पालन करते हुए वैध रूप में संचालित है या बिना अनुमति ओर नियमों के विरूद्ध अवैध रूप से खोले गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूलों की व्यवस्था एवं कहीं -कहीं छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षकों को गांव में घर -घर सर्वे करके बच्चों के दाखिले किए जाने के निर्देश दिए।

शासकीय प्राथमिक स्कूल रहटवास में डियूटी पर शिक्षक लेकिन छात्रों की संख्या कम दर्ज मिली तो उन्होंने घर -घर सर्वे करके छुटे गए बच्चों के नाम दर्जकर उन्हें स्कूल लाने और मेहनत से पढ़ाने के निर्देश दिए । साथ ही नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों के आवेदन कराने के भी निर्देश दिए वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
ग्राम फतेहपुर में सभी छात्रों के फ्रंट लाइन में बैठाने की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहाकि प्राइमरी से ही बच्चों में फ्रंट लाइन में बैठने की आदत होगी और वो अग्रिम पंक्ति के प्रतियोगी होंगे।

ग्राम उमरखोह हाई स्कूल में छात्रों को पढ़ाया ओर उनका आईक्यू जांचा। शिक्षकों को कई बिंदुओं पर निर्देश देकर पढ़ाई में ओर मेहनत करने को कहा। वहीं ग्राम बर्री कला में संचालित एक निजी स्कूल का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने मध्यान्ह भोजन की जांच के बाद विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया।

एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि आगे भी स्कूलों के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।सरकार की मंशा है कि सभी शिक्षक बच्चों को ईमानदारी से अपनी डियुटी पूरे समय करके विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाएं ओर उन्हें एक अच्छा प्रतियोगी बनाए ताकि वो आगे चलकर अपना लक्ष्य हासिल कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811