मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर 1100 केवी बिजली के खंभे से लगातार धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है। फैक्ट्री चौराहे पर निवास करने वाले अमित मीणा, निवास मीणा ने बताया कि हमने कई बार बिजली कर्मचारियों से खंबे में दुआ निकलने की शिकायत की है मगर बिजली कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। अब बारिश होने लगी है बारिश में बिजली के खंभे से लगातार धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि इसी खंबे के आसपास पशु घूमते फिरते रहते हैं। अगर किसी दिन कोई व्यक्ति या पशु इस खंबे की चपेट में आ जाएगा तो एक बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। पिछले साल भी हमने इस खंबे से धुआं उठने की जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी थी उस समय भी बिजली कर्मचारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस साल फिर से पिछली साल की तरह बिजली के खंभे से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। मुकेश लोधी, मोहित नायक ने कहा है कि जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब कर्मचारी इस और ध्यान देंगे। हम इस खंबे से रोजाना दुआ उठते हुए देख रहे हैं। यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है।