सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।पुराने शहर की गलियों में राधे-राधे किटी ग्रुप न केवल घरेलू महिलाओं को एक सूत्र में पिरोकर रखा है. बल्कि भारतीय संस्कृति की धरोहर व सभ्यता की खास पहचान को संजोकर रखने की पहल की है
इस ग्रुप की शुरुआत,
श्रीमति भारती श्रीवास्तव द्वारा 20 महिलाओं को लेकर की गई थी, जो कि एक पार्लर संचालिका है। शुरुआती दिनों में ग्रुप लीडर भारती श्रीवास्तवनिधि जैन, नीलम साहू ,संजू साहू ,सुनीता महोबिया, दीपांशी गुप्ता, रजनी साहू, रश्मि शर्मा, रिंकी दांगी, खुशबू यादव, रानी यादव, बंदना, अनीता साहू, सरिता चौरसिया, सुनीता जैन, रागिनी अग्रवाल, चन्द्रलता सोधीया वंदना जैन, आशा जैन, सुमन साहू, सरस्वती रैकवार महिलाओं द्वारा शुरु की गई किटी में सभी महिलाएँ घरेलू है।

भारती ने बताया कि किटी का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति व सभ्यता को संजोना है। सभ्यता की विरासत को आगे बढ़ाते हुये आने वाली पीढ़ी को किटी के माध्यम से भारतीय संस्कृति की पहचान कराना है। हम किटी के माध्यम से हर धर्म के त्यौहार व रिवाजों को दर्शाते है। जिसमें आनंद के साथ-साथ एक विशेष उददेश्य भी निहित होता है। अभी तक मरावी. पंजाबी, कश्मीरी, गुजराती, हरियाणवी, बंगाली, राजस्थानी, साउथ इंडियन थीम पर किटी पार्टी आयोजित की गई है
आरती श्रीवास्तव एवं अनीता साहू द्वारा आदिवासी थीम रखी गई जिसमें आदिवासियों के रहन सहन व कल्चर को दिखाया गया जिसमें सभी ग्रुप गया बहुत इंजॉय किया