Let’s travel together.

शिवपुरी में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल,आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में हुआ कैंपस सिलेक्शन का आयोजन

0 42

-कैंपस सिलेक्शन में 126 आवेदकों ने लिया भाग

– 59 आवेदकों का हुआ चयन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में आईटीआई केंद्र पर कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया गया जिसमें हीरो मोटर कॉर्प हरिद्वार प्लांट उत्तराखंड द्वारा यहां पर कैंपस सिलेक्शन किया गया जिसमें 126 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन कराया। जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 59 आवेदकों का चयन किया गया है जिनमें 37 परीक्षार्थी पास आउट हो चुके हैं और 22 प्रशिक्षणार्थी आईटीआई शिवपुरी में अध्यनरत हैं।
कैंपस सिलेक्शन के दौरान यहां पर युवाओं ने उत्साह के साथ इस प्रक्रिया में भाग लिया। इस मौके पर इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित होते रहने चाहिए जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल हो।
शिवपुरी आईटीआई केंद्र के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प द्वारा यहां पर कैंपस सिलेक्शन किया गया जिसमें चयनित प्रशिक्षण को प्रतिमाह कंपनी द्वारा वेतन दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत इस तरह के कैंपस सिलेक्शन और प्लेसमेंट हम लगातार आयोजित कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811