Let’s travel together.

मोहर्रम की 11 तारीख पर नंगे सिर की सवारी का कार्यक्रम काजी मोहल्ले से शुरू हुआ

0 62

मूसलाधार बारिश के बाद भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ बरसते पानी में निकाला जुलूस

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

शहर की प्राचीन परंपरा के मुताबिक मोहर्रम की 11 तारीख को ताजिए ठंडे किए जाते हैं और शहर में नंगे सर की सवारी निकाली जाती है।

मुस्लिम त्योहार कमेटी की कयादत में नंगे सिर की सवारी का अखाड़ों के साथ जुलूस काजी मोहल्ले से भारी बारिश के बीच शुरू किया गया जो नीम वाली मस्जिद, जामा मस्जिद रोड, पक्का फाटक, गणेश मंदिर रोड, पुराना बस स्टैंड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, किला, राजपूत मोहल्ला से होते हुए काजी मोहल्ले पहुंचा। रास्ते में जगह- जगह लोगों ने सवारी पर नाल चढ़ाए लोभान की धूनी दी तबर्रुक तकसीम किया, वहीं हिलाली अखाड़े के युवाओं ने  बरसते पानी में लेझम,बनेटी, चक्र, नेजा बाजी और लकड़ी आदि के विभिन्न करतब दिखाएं। युवाओं और बच्चों में प्रोग्राम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई जगह छोटे-छोटे बच्चे शरबत पिलाते देखे गए

वहीं कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी का इंतेजाम भी किया गया था वही याराना ग्रुप द्वारा कई मोहल्ले में स्टार लगाकर पेयजल की व्यवस्था की गई।

और कई जगह जर्दा बनाकर तकसीम किया गया। नईम बाबा द्वारा सुतली बम फोड़ने के लिए बनाया गया नमूना काफी सराहा गया जो जोरदार आवाज निकाल रहा था। नमूने के आगे बाहर से जोरदार आवाज करने वाली तोप भी फेल नजर आई, छोटे बच्चे पोटाश से नई गज कुंडी से धमाके करते नजर आए। भाई युवा और बच्चे रंग-बिरंगे झंडा लेकर लहराते हुए दिखे वहीं कुछ युवाओं ने झंडा के ऊपर रंगीन धुआं निकलने वाले रॉकेट लगाकर शमां बांधा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष हाजी मो. शफीक अली ने सभी सहयोगियों प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811