मंडीदीप गौ रक्षक पर प्राणघातक हमले का मामला:: पाँच- पाँच हज़ार रुपए इनाम के फ़रार आरोपियों को गिरफ्तार
– असलम ख़ान सोहेल पठान और अंकित कुशवाह को किया गिरफ्तार
– विधायक सुरेन्द्र पटवा ने गिरफ्तारी को लेकर दिया था गिरते पानी में धरना
– हिन्दू समाज के लोगों ने निकाली थी आक्रोश रैली
रायसेन ।जिले के मंडीदीप में पुलिस ने पाँच पाँच हज़ार रुपए इनाम के फ़रार आरोपियों को गिरफ्तार किया हे।आरोपियों ने गौ रक्षक अजय मालवीय पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने पुलिस के खिलाफ धरना दिया था।

जिले के मंडीदीप पुलिस ने इन सभी पर हत्या के प्रयास के मामले में असलम ख़ान सोहेल पठान और अंकित कुशवाह को गिरफ्तार किया हे।इस हत्या के प्रयास के मामले में कुल 7 लोगो को आरोपी बनाया गया हे।मुख्य आरोपी सहित दोनों को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया हे।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5- 5 हजार का इनाम घोषित कर जगह जगह पोस्टर चस्पा किए थे।