Let’s travel together.

मुस्कुरा कर रक्तदान करें , ताकि कोई मुस्कुरा सके – राजीव उइके टी आई

0 111

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

आज सिविल अस्पताल में सीबीएमओ डॉ. नितिन तोमर के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
नगर के समाजसेवी , पुलिसकर्मियों , कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए जिला मुख्यालय पर सुरक्षित रखा जाएगा।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से थानाप्रभारी राजीव उइके , पार्षद लोकराज सिंह , सुधीर कुमार साहू, राहुल , अमित गुप्ता, विनोद कुमार , अनुपमा नरवरे, सत्यम राठौर , संजय भायजी, सिद्धार्थ भायजी , मिट्ठू लाल , बहादुर सिंह राजपूत , दिनेश कुमार , राजीव कुमार , रामगोपाल , कपिल , रोहित जैन , अंश जैन , हीरालाल ,मनोज कुमार साहू , दुष्यंत अनन्या जैन ,नीलेश जैन इत्यादि 23 लोगों ने रक्तदान में भाग लिया ।
जिला चिकित्सालय से आए रक्तदान टीम के सदस्यों में राजेश मोरे , स्वाति बरबड़े एवं दिनेश कुमार लेब टेक्नीशियन के द्वारा 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

थानाप्रभारी राजीव उइके ने रक्तदान शिविर में मौजूद रक्त दानदाताओं को संबोधित करते हुए प्रोत्साहित किया कि मुश्कुराकर रक्तदान करें ताकि आपके इस अतिमहत्वपूर्ण दान से किसी का जीवन बच सके और वो भी मुश्कुरा सके। विश्व में रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं है।
सीबीएमओ डॉ. नितिन तोमर ने सभी रक्तदानकर्ताओं एवं सहयोगियों का इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो – रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए थानाप्रभारी राजीव उइके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811