Let’s travel together.

प्रभावशाली विज्ञापन की विपणन रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर खुशबू पैगवार को पीएचडी

0 388

भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल शोध केन्द्र से खुशबू पैगवार को “भारत वर्ष में आयुष उत्पादों की विपणन व्यूह रचना का मूल्यांकन: पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के विशेष संदर्भ में ” विषय पर वाणिज्य संकाय में शोध प्रबंध प्रस्तुत करने पर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा पीएच .डी.की उपाधि प्रदान की गई.

खुशबू पैगवार ने पतंजलि और डाबर के उत्पादों पर शोधात्मक अध्ययन कर पाया कि वर्तमान में प्रभावशाली विज्ञापन, विपणन रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण घटक है .विपणन में वस्तुओं और सेवाओं के क्रय विक्रय से पूर्व और पश्चात की क्रियाएं भी शामिल होती हैं. आयुष उत्पाद स्वास्थ्य से संबंधित होते अत उनको क्रय करते समय उपभोक्ता की संवेदनशीलता अधिक रहती है .आयुर्वेद जैसी प्राकृतिक उपचार प्रणाली का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है . भारत वर्ष मे वर्तमान में भी आयुष उत्पाद लोकप्रिय हैं .विपणन रणनीति उत्पाद, मूल्य और स्थान से भी प्रभावित होती है.भारत में आयुष उत्पादों का भविष्य उज्जवल है.खुशबू पैगवार ने यह शोधकार्य प्राचार्य डा. संजय जैन प्राध्यापक वाणिज्य के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811