Let’s travel together.

आप पानी को बचाएंगे तभी पानी आपको बचाएगा- विधायक देवेंद्र जैन

0 25

-शिवपुरी विधायक ने तालाब गहरीकरण में किया श्रमदान

– जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सतेरिया पंचायत के तालाब पर विधायक सहित आमजन ने किया श्रमदान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जलगंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिवपुरी जिले में इसी दिशा में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन के द्वारा सूक्ष्मता से कार्ययोजना बनाकर जल सरंक्षण हेतु कार्य कराए जा रहे हैं एवं अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि इस अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, तभी वास्तविकता में इस अभियान की सार्थकता सिद्द होगी।
गुरुवार को जनपद शिवपुरी की सतेरिया पंचायत में प्राचीन तालाब की गाद निकालने, अनाश्यक झाड़ झाड़ियों की साफ़ सफाई के लिए विधायक शिवपुरी देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रघुवीर रावत, समाजसेवी यशपाल रावत, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत के साथ साथ जनपद सीईओ शिवपुरी, सहायक यंत्री सतेंद्र कुशवाह, इंजीनियर अरुण अहिरवार के साथ आधा सैकड़ा ग्रामवासी के साथ एकत्रित होकर श्रमदान किया।
जैसा की विदित है कि शिवपुरी जनपद के द्वारा आमजन के सहयोग से टोंगरा ,कांकर आदि तालाबों की साफ सफाई, मरम्मत कार्य पिछले वर्ष किये थे जिसके सुखद परिणाम ये है कि इस वर्ष अभी तक पानी भरा हुआ है और इनसे गाँव का जलस्तर भी बढ़ा है इस वर्ष सूखे पड़े कुए, बोर में पर्याप्त पानी है।
विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि आप पानी को बचाएंगे तभी पानी आपको बचाएगा। हम सभी को जल संरक्षण की दिशा में अधिक प्रयास करने होंगे, तभी आगे की पीढ़ी को पानी मिल पायेगा। एक एक बूँद संरक्षित करने के लिए एक एक घर एक एक व्यक्ति को प्रयास करने होंगे, तभी इस अभियान की सार्थकता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन JITO  ने रचा इतिहास,विश्व नवकार महामंत्र दिवस का हुआ वैश्विक स्तर पर शिलान्यास     |     महावीर जन्म कल्याणक पर ग़ैरतगंज एवं गढ़ी नगर में होंगे कार्यक्रम     |     भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक 20 अप्रैल को उज्जैन में     |     गैरतगंज के दो निजी स्कूलों में अवैध रूप से फीस व अन्य वसूली, पुस्तकों के नाम पर भी शोषण     |     विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर को सर्वोच साहित्य सम्मान “साहित्य वाचस्पति” प्राप्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की     |     वक्फ बिल पारित होने पर चल रही सांप्रदायिक सोच डर्टी पॉलिटिक्स-पंडित प्रदीप मिश्रा      |     प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर होगा विशाल भंडारा व भजन संध्या     |     अज्ञात वाहन ने वाइक सवार को मारी टक्कर ,मौत     |     सांची विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल  सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित     |     संविधान का अमृत महोत्सव पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811