Let’s travel together.

ग्राम पंचायत ढकना चपना में घटिया पाइपलाइन से जलापूर्ति प्रभावित

0 65

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

समीपस्थ ग्राम पंचायत ढकना चपना अंतर्गत आने वाले ग्राम ढकना चपना आमखेड़ा में जलापूर्ति की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं तथा ग्राम आमखेड़ा मे एक साल बाद भी नलजल योजना कार्य अधूरा है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढकना चपना और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति गंभीर हो गई है। घटिया पाइपलाइन बिछाने के कारण ग्रामीणों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नलजल योजना के तहत स्थापित पाइपलाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं, जिसके चलते ग्रामीण पानी के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं।
वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में एक साल पहले ही नलजल योजना का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी के कारण यह कार्य आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में कई जगह लीकेज की समस्या सामने आ रही है, जिसके चलते पंचायत को बार-बार मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है।परन्तु सम्बंधित विभाग भी ध्यान न देने से संदेह के घेरे में आ रहा है ।
उच्च स्तरीय जांच के दौरान निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन पानी पहुंचाने में सम्बंधित विभाग असफल साबित हो रहा है। यह समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आमखेड़ा में तो एक साल बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो उनकी समस्या और बढ़ सकती है। पंचायत और प्रशासन से यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता की पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
यह स्थिति न केवल स्थानीय लोगों के पेयजलापूर्ति को प्रभावित कर रही है, बल्कि सरकार की योजनाओं की छवि भी बिगाड़ रही है अब देखना यह है कि इस मुद्दे का समाधान कब तक निकल सकेगा।इस मामले में सरपंच कोमल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में बिछाई गई पाइप लाइन घटिया होने से बार बार लीकेज हो जाती है जिससे सडको पर पानी भर जाता है तथा ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है इसके साथ ही हमें बारबार खुदाई कर पाइप लाइन ठीक करने पर मजबूर होना पडता है एवं आमखेड़ा मे एक साल से पाइपलाइन का कार्य चल रहा है परंतु वह पूरा नहीं हो सका न ही इस कार्य को पूरा कर पंचायत का सौपा जा सका है ग्रामीण एक एक पानी की बूंद के लिए भटक रहे हैं हमने प्रशासन तक इस समस्या को पहुंचाया परन्तु निराकरण नहीं हो सका जिससे दिनों दिन समस्या गंभीर हो रही है इस मामले में हम शीध्र ही कलेक्टर को अवगत कराने की योजना बना रहे है इस प्रकार अनेक ग्रामीणों ने भी पेयजल की समस्या बताई ।इस मामले में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने बताया कि आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है हम सरपंच एवं पीएचई विभाग से चर्चा कर शीध्र समस्या का निराकरण करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811