Let’s travel together.

रोज दो से तीन घंटे हो रही है बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान

0 50

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की कटौती से खासे परेशान हैं। अभी तो गर्मी ठीक ढंग से पड़ी भी नहीं की रोज दो से तीन घंटे की कटौती होने लगी है।  ऐसा कोई  सा दिन बाकी नहीं जा रहा है जिस दिन बिजली कटौती नहीं होती हो। बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सरकार जिस हिसाब से बिजली सप्लाई का दावा करती है उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की  कटौती से कस्बों की पेयजल व्यवस्था चरमरा जाती है। आटा चक्की बंद हो जाने से लोगों के सामने बड़ी परेशानी होने लगती है।
दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बरजोरपुर, कुल्हाड़ीया, नर खेड़ा , सरार, कायमपुर, संग्रामपुर, मुस्काबाद, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई, मुनारा, खेड़ा, टपरा, बरजोर पुर, जमुनिया, नीनोद आदि दो दर्जनों से अधिक गांव में रोज 2 से 3 घंटे की कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब आ  जाए इसका भरोसा नहीं है। लोगों ने कई बार मांग की है कि विद्युत कटौती का समय निर्धारित किया जाए, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।। ग्राम वासियों का कहना है कि अगर प्रशासन बिजली कटौती करता है तो उसका समय निर्धारित किया जाए ताकि समय रहते जरूरी काम निपटा लिए जाए जिससे व्यापार करने वालों को परेशानी नहीं होगी बगैर सूचना दिए बिजली काटने से क्षेत्र के व्यापारियों का धंधा चौपट होता है और बाहर से आए हुए लोगों का समय भी बर्बाद होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811