Let’s travel together.

2 साल से सड़क का निर्माण चालू,फिर हो निर्माण , चार गांव के ग्रामीण परेशान

0 87

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव कढ़ैया के लिए बरजोरपुर मार्ग से लेकर कढ़ैया तक रोड बनने के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रभु राम चौधरी ने 2 साल पहले विकास यात्रा के दौरान उद्घाटन किया था जिसकी लागत 365.73 लाख रुपए थी। 2.77 किमी लंबे दीवानगंज बरजोरपुर मार्ग से कढ़ैया तक सीसी मार्ग बनाना था मगर 2 साल हो गए ठेकेदार ने अभी तक रोड पूर्ण रूप से तैयार नहीं किया है। जग जग टुकड़ों में रोड बना दिया गया है कई जगह छोड़ दी गई है। वही बरजोरपुर का रोड जैसे ही खत्म होता है कढ़ैया गांव का रोड़ लगता है उसी जगह पर अब एक फिट तक ग्रेवल रोड में गहरा गड्ढा बन गया है। जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है। पानी भरे रहने के कारण गड्ढे ने बड़ा रूप ले लिया है। जबकि इसी मार्ग से कढ़ैया ,सरार, निनोद, संग्राम पुर, अनंत पूरा गांव के ग्रामीण रोज अपने गांव तक आना-जाना करते हैं। किसान हमीर सिंह मीणा,रामबाबू मीणा ,मलखान मीणा ,धर्मेंद्र मीणा ,महाराज सिंह मीणा , संजय मीणा, सोनू मीणा सहित
चारों गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अब फसले काटना प्रारंभ हो गई है अब हम सभी किसान अपनी उपज बेचने लिए ट्रैक्टर ट्राली से इसी रोड से गुजरेंगे। मगर गहरा गड्ढा होने के कारण इस जगह पर ट्राली पलटने का खतरा बना हुआ है। ट्राली का आध पहिया इस गड्ढे में धस जाता है। जिससे ट्राली पलटने का खतरा बना रहता है। अगर हम किसानों की ट्राली भरी हुई होगी तो पलटना नजमी है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस ठेकेदार ने ठेका लिया है वह बहुत धीमी गति से कम कर रहा है जब हम उस काम करने की बोलते हैं तो ठेकेदार कहता है कि किसी ने रोड पर रोक लगा रखी है इसलिए रोड पर काम नहीं हो पा रहा है जब रोक हट जाएगी तो कम कर दिया जाएगा।

इनका कहना हे 

बरजोर पुर से कढ़ैया तक का रोड प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बन रहा है इसलिए पंचायत द्वारा इस रोड पर मुरम नहीं डाली जा सकती है अगर पंचायत के दायरे में आता तो हम इस गड्ढे में मुरम डलवा देते। जिससे किसानों को परेशानी नहीं होती।
नरेश चौधरी सरार सरपंच

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811