-भक्त विजय दिवस के रूप में मनाया रंग पंचमी का पर्व
सिलवानी रायसेन। ग्राम बेरुआ, स्थित श्री देवनारायण दरबार भैरव मठ, पर श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा संचालित, सत्संग, सेवा, सुमिरन, मानस यात्रा के अंतर्गत सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें होली पर्व को संतो के संदेश के माध्यम से भक्त विजय दिवस के रूप में सत्संग ,सेवा, सुमरन, के साथ फूल संग होली उत्सव रंग पंचमी पर्व मनाया गया, सत्संग सभा को संबोधित करते हुए धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री ने मानस जी के बालकांड में वर्णित नारद जी का अभिमान और माया का प्रभाव प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि किसी भी दुर्गुण और विकार व्यक्ति के अभिमान और अहंकार से प्रभावशाली बन जाते हैं, प्रभु श्री राम भक्त के अभिमान और अहंकार का कृपा पूर्वक नष्ट करते है ,राष्ट्रीय कथाकार रामनरेश शास्त्री ने बताया कि हमें निरंतर प्रभु राम से का चिंतन करते रहना चाहिए वही सबका कल्याण और हित करते हैं ।

संगीताचारय हरिदास शास्त्री के द्वारा सत्संग के साथ सुंदर होली एवं बृज रसिया का गायन कर श्रोताओं में उत्साह एवं उमंग का संचार किया, सत्संग सभा को प्रभाकर शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद पचौरी नरसिंहपुर, सुदामा शास्त्री ,योगेश पांडे ने भी मानस के प्रसंगों को बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन चतुरनारायण अधिवक्ता द्वारा किया गया, प्रवक्ताओं एवं श्रोताओं का आभार आयोजक अरविंद रघुवंशी ने किया, कार्यक्रम में जनपद सदस्य मोहन मुरारी रघुवंशी, समाजसेवी महेश पटेल रघुवंशी समाज अध्यक्ष, नीलमणीशाह, निरंजन सिंह राजपूत साईंखेड़ा, रामबाबू कृषि अधिकारी, नर्मदा प्रसाद, बृजेंद्र पटेल डूंगरिया, अभिषेक रघुवंशी बीकलपुर, विनीत रघुवंशी पत्रकार रघुकुल भारत, श्री राम सेन पत्रकार, बृजेश रघु, हरि गोविंद पुजारी, नितेश ,महेश सिंह, अरविंद, महेंद्र, नारायण सिंह, महेंद्र राजपूत, अमर सिंह लोधी, झलकन सिंह लोधी , आदित्य रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में आसपास ग्रामों से पधारे हुए भैरव भक्तों ने सत्संग श्रवण एवं आरती ,प्रसाद ग्रहण, कर फूल होली उत्सव उमंग और उत्साह से मनाया।