Let’s travel together.

एल एन सी टी ग्रुप्स ऑफ कॉलेजेस में शुरू हुआ 28वां स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स SMG 2024-25

0 117

भोपाल। LNCT Group of Colleges में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के तत्वाधान में आयोजित ‘चाणक्य बिजनेस सिमुलेशन गेम 2025’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 22 मार्च 2025 को LNCT में संपन्न होगा, और विजेता टीम 28 मार्च 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में भाग लेगी।

शुभारंभ समारोह का आयोजन LNCTE के श्री रामानुजन ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. बिस्वास प्रोफेसर एमेरिटस एवं प्रो चांसलर ऑफिस एडवाइजर, जगरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी और श्री अनुपम चौकसे सचिव, LNCT Group of Colleges उपस्थित रहे। इसके साथ ही AIMA के विशेषज्ञ ट्रेनर डॉ. चंद्रशेखर रस्तोगी और डॉ. सुभाष चंद त्यागी भी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उ‌द्घाटन किया।

 

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की भागीदारी

LNCT Group of Colleges में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भाग लेने वाले प्रमुख संस्थानों में IPER, Sage University, Jagran Lakecity University (JLU), Oriental College के अलावा राजस्थान (भीलवाड़ा) से संगम यूनिवर्सिटी और अन्य राज्यों से भी कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। LNCT Group of Colleges के साथ-साथ JNCT की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ

यह प्रतियोगिता AIMA के बिजनेस सिमुलेशन मॉडल पर आधारित है, जहाँ छात्रों को एक काल्पनिक कंपनी का प्रबंधन करने का अवसर मिलेगाछात्रों को वित, विपणन, संचालन और रणनीति प्रबंधन से जुड़े निर्णय लेने होंगे।
विजेता टीम को राष्ट्रीय फाइनल में कोयंबटूर, तमिलनाडु में अपने मैनेजमेंट कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

प्रतियोगिता से पूर्व 19 मार्च 2025 को LNCT Group of Colleges और A/MA के संयुक्त तत्वावधान में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। इस सत्र में डॉ. चंद्रशेखर रस्तोगी ने छात्रों को सिमुलेशन गेम की कार्यप्रणाली, बिजनेस निर्णय लेने की प्रक्रिया और रणनीतिक सोच विकसित करने के गुर सिखाए।

LNCT MBA निदेशक डॉ. अरविंद सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों, समन्वयकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। विशेष रूप से इवेंट समन्वयक टीम का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से सुश्री ईशप्रीत कौर (इवेंट समन्वयक),डॉ. हेमंत श्रोत्रिय (प्रमोशन समन्वयक),श्री अभिषेक जैन (सोशल मीडिया समन्वयक),डॉ. अमर सिंह राठौड़ (अतिथि सत्कार समन्वयक) का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811