मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के यूनानी औषधालय द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत पंचायत भवन अंबाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां वितरण की गई। जिसमें दीवानगंज, अंबाडी, सेमर, सहित आसपास गांव के ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर निशुल्क औषधि प्राप्त की। शिविर में डॉ लायबा द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में मोहम्मद इमरान, संयोगिता गौर ,साधना सिंह चौहान, समस्त स्टाफ एवं सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थिति रहे।