Let’s travel together.

उल्लेखनीय उपलब्धियों के बाबजूद भी शासकीय भेल कालेज को फिर मिला B++ ग्रेड

0 223

-नेक मूल्यांकन विश्वसनीयता पर एक बार पुन:प्रश्नचिन्ह

भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल को हाल ही में नेक द्वारा B++ ग्रेड प्रदान किया गया है, जो एक बार पुन : नेक मूल्यांकन प्रक्रिया की विश्वसनीयता में कमी प्रदर्शित करता है*

क्यों कि 2017में भेल कालेज को नेक द्वारा B++ग्रेड दिया गया था. और अब 2024में भी B++ग्रेड तब दिया गया जब महाविद्यालय प्रशासन ने इस बार अक्टूबर 2024 में नेक मूल्यांकन में B+मिलने पर अपील की तथा जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को गुहार लगाई. नेक ने अपील स्वीकार कर आनलाईन रिविजिट प्रक्रिया अपनाकर पुन:मूल्यांकन करने पर B++ग्रेड प्रदान किया .

प्राचार्य डा संजय जैन के अनुसार 2017 से 2024तक भेल कालेज को अनेकों उपलब्धियां हुईं है जिसमें विश्वबैंक द्वारा निर्मित 650लाख रू.लागत का नवीन भवन,6स्मार्ट क्लास,वर्चुअल क्रांफेंस रूम , ई ग्रंथालय ,ओपन जिम,कम्प्यूटर लेब,उन्नत प्रयोगशालाएं , बाटनीकल गार्डन, एनएसएस की अतिरिक्त इकाई ,पंजीयत एलमनाय एसोसियेशन , आई टी सुविधाएंयुक्त परिसर,आरोग्यम ,हरीतिमा जैसी बेस्ट प्रेक्टिसेज ,विभिन्न 27संस्थाओं से एम ओ यू,वेल्यू एडड कोर्स का संचालन आदि प्रथम दृष्टि में उल्लेखनीय हैं .

आई क्यू ए सी कोआर्डीनेटर डा.कीर्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इतनी उपलब्धियों के बाबजूद भी B+ मिलने पर विभिन्न 21बिन्दुओं पर नेक को पुर्नमूल्यांकन के लिए अपील की गई .जिनमें 11बिन्दू
क्यू .एन. एम. /QnM(Quantitative Metrics )सम्बंधी थे जो मुख्यत: शिक्षा की गुणवत्ता मूल्यांकन, शोध और विस्तार मूल्यांकन एवं प्रशासन और प्रबंध मूल्यांकन पर आधारित हैं .जबकि 10 बिन्दू क्यू. एल. एम./QLM (qualitative Metrics )से सम्बंधित थे जो शिक्षा गुणवत्ता में सुधार ,शिक्षण पद्धति में सुधार और छात्रों की उपलब्धि पर आधारित हैं.

नेक द्वारा QnM के लिए पूर्व में प्रेषित SSR(Self Study Report)के आधार पर पुर्नमूल्यांकन किया तथा QLMके लिए आनलाईन विजिट कर मात्र पांच बिन्दुओं का पुर्नमूल्यांकन किया जो-

1.क्रास कटिंग इशू- प्रोफेशनल एथिक्स, जेनडर, ह्यूमन वेल्यूज,और पाठ्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण

2. आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता,

3. प्रोग्राम आउटकम और कोर्स आउटकम प्रदर्शन,

4. आई. टी. फेसिलिटी, एवं

5. एलमनाय एसोसियेशन का कन्ट्रीव्यूशन

पर आधारित थे आई क्यू ए सी की इन बिन्दुओं पर सप्रमाण प्रस्तुति से संतुष्ट हो कर नेक ने पुर्नमूल्यांकन किया और B++ग्रेड प्रदान किया. आई क्यू ए सी सहित समस्त स्टाफ का तो यह मानना है कि इस महाविद्यालय का परफोरमेंस A ग्रेड समकक्ष का है यदि अपील के सभी बिन्दुओं पर नेक पुर्नविचार कर निष्पक्ष पुर्नमूल्यांकन करती तो यह पाया जा सकता था.

उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय नेक सेल द्वारा की जा रही सतत मानीटरिंग और दो बार के माक टीम विजिट में भेल कालेज को ए और ए प्लस के समकक्ष आंका गया .फिर नेक द्वारा B +देना किसी भी दृष्टि से सही मूल्यांकन होना साबित नही हो रहा था .शासकीय महाविद्यालय होने के कारण स्टाफ और अधोसंरचना पर शासकीय निर्भरता होती है महाविद्यालय को तो उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना होता है जो इस महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रभावशाली ढंग किया गया है .महाविद्यालय से जुड़ा प्रत्येक हितग्राही -छात्र,छात्राएं,एलमनाय, अभिवावक, स्थानीय रहवासी , जनप्रतिनिधि जनभागीदारी सदस्य सभी यह मानते हैं कि 2017से 2024तक कालेज का तेजी से विकास हुआ है और कई उल्लेखनीय उपलब्धियां रहीं हैं इसीलिए अध्यक्ष जनभागीदारी समिति श्री बारेलाल अहिरवार ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से इस महाविद्यालय के निष्पक्ष मूल्यांकन की भी गुहार लगाई है .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811