Let’s travel together.

सौ वर्षों से भी अधिक समय से लगता आ रहा ग्राम बनगमा में वीर बम बोल बाबा का विशाल मेला

0 160

हलारिया गौर परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा वीर बम बोल बाबा मेला का आयोजन

सी एल गौर  रायसेन

जिला मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर दूर रायसेन चिकलोद मार्ग स्थित ग्राम बनगमा में 100 वर्षों से भी अधिक समय से यहां के हलारिया परिवार द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी वीर बम बोल बाबा का विशाल मेघनाथ मेला प्रत्येक वर्ष होली के दूसरे दिन पड़वा को यह अनूठा आयोजन हजारों लोगों की मौजूदगी में संपन्न होता आ रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के पाठशाला भवन के पास मैदान में लगभग 35 फीट ऊंचे लोहे के ख़म्वे लगे हुए हैं जिन पर ऊपर चढ़ने के लिए खूंटी की मदद से जिन पर चढ़कर ऊपर बकरी के बच्चे को धार की नोक पर छेदा जाता है और फिर उसे सुरक्षित घुमाने के बाद नीचे उतार लिया जाता है। इससे पूर्व वीर बम बोल बाबा की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है हलारिया परिवार के सभी लोग एकत्रित होकर उत्साह के साथ पूजा पाठ में भाग लेते हैं इसके साथ ही जो लोग मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी होने पर वह यहां प्रसाद चढ़ाने आते हैं बाबा की कृपा से कई महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है इस खुशी में भी वह यहां प्रसादी चढ़ाने आते हैं और अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी श्रद्धा भावना के साथ कराते हैं।

हालिया परिवार के सदस्य नंदकिशोर गौर, मुन्नालाल गौर आदि ने बताया कि यह हमारे परिवार की अनूठी परंपरा हमारे बाप दादाओ के जमाने से चली आ रही है उन्होंने बताया कि परंपरा को 100 वर्षों से भी अधिक समय हो गया है हमने तो इस परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। वीर बम बोल मेले के आयोजन में बंनगमा गांव सहित आसपास के कई गांव के लोग भी यहां मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं कई दुकानदार भी चलित दुकान यहां पर लगाते हैं।

पड़वा के दिन शुक्रवार को यहां वीर बम बोल बाबा का मेला धूम धाम के साथ आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खासकर इस मेले में पूजा पाठ होने के पश्चात खंभों के दोनों तरफ रस्सी बांधकर लोग परिक्रमा लगाते हैं इसी दौरान कोड़ा मारने की परंपरा शुरू होती है जिससे परिक्रमा लगाने वाले लोगों को कोड़े से मारा जाता है। विशेषता ऐसी है कि कोड़े की मार से तनिक भी लोगों को चोट नहीं पहुंचती ऐसा पूछने पर हलारिया परिवार के लोगों ने बताया कि यह वीर बम बोल बाबा की कृपा है उनकी कृपा से ही हमारे परिवार के सभी काम होते हैं । प्रत्येक वर्ष होली के दूसरे दिन पड़वा को हम यहां पूजा पाठ कर मेले का आयोजन करते हैं। मेला समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811