सिलवानी पुलिस ने बंदूक चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार,02 बंदूक सहित चोरी किए 26 जिंदा कारतूस बरामद
सिलवानी पुलिस ने बंदूक चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार,02 बंदूक सहित चोरी किए 26 जिंदा कारतूस बरामद
-आरोपियों की जेल मे हुयी थी दोस्ती
-जेल से छूटने के बाद पैसा कमाने बनाया चोरी का प्लान
रायसेन।सिलवानी पुलिस ने बंदूक चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे।आयोपियों से 02 बंदूक सहित चोरी किए 26 जिंदा कारतूस बरामद किये हे।इनमे एक् आरोपी राजकुमार पिता मुन्नालाल प्रजापति सिलवानी के सिलवानी का रहने बाला हे जबकि दुसरा आरोपी अंकित तिवारी पिता रघुवीर प्रसाद तिवारी गोपाल गंज सागर का हे जो वर्तमान में अशोका गार्डन भोपाल में रहता हे। दोनो की दोस्ती जेल में हुई थी।

08 मार्च को फरियादी अब्दुल फैसल पिता अब्दुल खालिक उम्र 30 साल निवासी छोटी मस्जिद के पास सिलवानी जिला रायसेन ने रिपोर्ट की कि कल 07 मार्च की रात्रि में 8:15 बजे हम तरावीह पडने चले गये थे। घर सूना था। जब हम लोग तरावीह पढ़कर समय 9:30 बजे वापिस घर आये तो देखा की मकान का ताला टुटा पड़ा है जब मकान के अन्दर जाकर देखा तो दोनो बन्दुकें गायब थी मेरी व भाई जीसान की बन्दुकें घर में नहीं थी। 01- बन्दूक 30.06 बोर रायफल । 02-बन्दुक 22 बोर रायफल एव जिन्दा 26 कारतूस भी साथ ले गये है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी मे XX/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
प्रकरण की गंभीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन मे एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सिलवानी जय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा एक टीम गठित कर तत्काल मामले से संबन्धित अज्ञात आरोपियों के तलाश की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान टीम द्वारा एक संदेही राजकुमार पिता मुन्नालाल प्रजापति उम्र 30 साल निवासी नूरपुरा सिलवानी जो कि शाहजानाबाद भोपाल में लूट के एक मामले में काफी समय तक जेल में रहा था, जिससे विस्तृत पूछताछ की गई तो उसने बताया जेल में उसकी दोस्ती अंकित तिवारी नाम के लडके से हुयी थी जो की थाना बिलखिरिया के हत्या के एक मामले में जेल में था जेल से छूटने के बाद अंकित तिवारी को बताया कि सिलवानी में मेरा एक दोस्त है जिसके पास दो महगी बंदूके है तो मेरे दोस्त अंकित ने बोला कि क्यो न हम लोग यह बंदूके चूराते है और बेच देते है और हमें पैसे भी मिल जायगे इसी बात पर हम लोगो ने दिनांक 07.03.25 को प्लान बनाकर शाम को लगभग 08/30 बजे अंकित तिवारी की एक्सेस स्कूटी से सिलवानी आये और फैजल जब तराबी पढने के लिये मस्जिद चला गया तो इन दोनो ने फैजल के घर का ताला तोडकर दोनो बंदूके और कारतूस चोरी करके वापस भोपाल भाग गये।
आरोपी राजकुमार की निशादेही मे अंकित तिवारी के अशोका गार्डन स्थित किराये के मकान में रखी 02 बंदूके और कारतूश तथा एक्सेस स्कूटी एवं ताला तोडने का हथियार बरामद किये गये कुल मशरूका करीब चार लाख रूपये ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अंकित तिवारी पिता रघुवीर प्रसाद तिवारी उम्र 32 साल निवासी गोपाल गंज सागर हाल अशोका गार्डन भोपाल।
2. राजकुमार पिता मुन्ना लाल प्रजापति उम्र 27 साल निवासी नूरपुरा सिलवानी थाना सिलवानी जिला रायसेन
सराहनीय योगदान
थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी त्रिपाठी, उनि शिवकुमार शर्मा, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र.आर. 369 अरूणकांत शर्मा, प्र.आर. 99 अशोक पाठक, आर. 724 रामनरेश, आर. 437 अंकित कुमार, आर. 816 आकाश दुबे, आर. 452 गोविन्द डोडवे, आर. 742 गुलशन कुमार का सहरानीय योगदान रहा है।`पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।