-आबकारी वृत रायसेन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही”
रायसेन। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर, आबकारी उपनिरीक्षक वृत रायसेन श्री विवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर 03 मार्च को रतनपुर चिकलोद रोड पर सड़क किनारे शांति नगर कॉलोनी के आगे ग्राम वनगवा थाना रायसेन में दबिस देकर 298 पाव देशी मदिरा प्लेन मात्रा 53.64 बल्क लीटर बरामद कर आरोपी राहुल मालवीय आ. देवीलाल मालवीय निवासी ग्राम माखनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 20,860/ – रूपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, गोविंद महावार, पूजा राजपूत, सत्यवान वर्मा एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l