Let’s travel together.

चलते ट्रैक्टर मेें लगी आग,राहत बचाव में देरी के चलते दो लोगो की मौत

0 122

अभिषेक असाटी बक्स्वाहा

थाना अंतर्गत गुगवारा-सेडारा मार्ग पर शनिवार की शाम को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर बम्होरी से ग्राम महुटा जा रहा था। तभी गुगवारा-सेडारा मार्ग पर शाम 4 बजे अचानक ट्रैक्टर और थ्रेसर पलट गया जिससे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। ट्रैक्टर में आग लगने से उसमें बैठे अशोक यादव पुत्र आनंद यादव उम्र 25 वर्ष एवं मोहित गौड़ पुत्र करन गौड़ उम्र 17 वर्ष आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से दोनों युवक जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन और अग्निशामक को दी गई लेकिन पुलिस मौके पर काफी विलम्ब से पहुंची वही अग्निशामक मौके पर पहुंची ही नहीं आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दोनों युवक आग में जल कर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी ट्रैक्टर में लगी आग बुझ नहीं पाई थी एक बार फिर राहत और बचाव कार्य में देरी के चलते दो लोगो की जान चली गई।
दोनों मृतक ग्राम महुटा के ही रहने वाले हैं। यह लोग ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर फसल की थ्रेसिंग करने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दर्दनाक हादसे के कारण मृतक के परिवारों और गांव में शोक की लहर है। चर्चा है कि यदि प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य समय से किया जाता तो शायद दोनों युवकों को बचाया जा सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811