अंकित कुशवाह मंडीदीप रायसेन
शहर में दशहरा मैदान पर 7 से 10 मार्च के बीच लगेगा इंडस्ट्रियल एक्सपो-2025 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दशहरा मैदान पर हुआ भूमि पूजन हम आपको बता दें कि मंडीदीप को एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित कर क्षेत्र में व्यापार, आर्थिक और रोजगार वृद्धि में इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025 कारगार साबित होगा। एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा मंडीदीप में 7 से 10 मार्च के बीच ‘इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025’ का आयोजन किया जाएगा।

इस एक्सपो में मप्र सहित देशभर के 200 से ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।अग्रवाल ने बताया कि यह तीसरा मौका है जब मंडीदीप में इंडस्ट्रियल एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें मंडीदीप, भोपाल, इंदौर, देवास, पीथमपुर, ग्वालियर सहित अन्य राज्यों के उद्योगपति अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर उद्योगपति मौजूद थे।