– विधायक डा.प्रभुराम चौधरी होंगे शामिल
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील के महाबली खोह मंदिर परिसर क़स्बा गढ़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का बुधवार को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी लोकार्पण करेंगे। विधायक के विशेष प्रयास से यह भवन स्वीकृत हुआ है।

विधायक डा. प्रभुराम चौधरी के प्रयास से मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वीकृत माबलखोह मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन 12 लाख की लागत से बनाया गया है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर इस भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति उषा सोनू मीणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या जनपद सदस्य फ़ैमीदा रिज़वान खां एवं सरपंच सैयद मसूद अली पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।