Let’s travel together.

लायंस क्लब  द्वारा चाइल्डहुड कैंसर पर  जागरूकता हेतु अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

0 130

विदिशा। वर्तमान समय में कैंसर जैसी बीमारी लगातार अपने पैर पसार रही है और अब वह बच्चों में भी फैलती जा रही है। बहुत ही पीड़ा दायक इस महामारी से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए लायंस क्लब विदिशा के द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोहांगी शाला में एक अवेयरनेस कार्यक्रम रखा गया। ‌ बच्चों एवं स्टाफ को कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए शहर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर गौरव जैन को आमंत्रित किया गया। मां सरस्वती की पूजन, अतिथियों का स्वागत एवं अध्यक्षीय स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने अध्यक्षीय स्वागत भाषण में सभी का  स्वागत करते हुए उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को लायंस क्लब पदाधिकारीयों एवं आमंत्रित डॉक्टर गौरव जैन से परिचय कराया। ‌ एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एवं बाल संस्कार कक्षा प्रभारी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने संचालन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अध्यक्ष की जहां प्रशंसा की। वही बच्चों को भी जानकारी को प्रचारित प्रसारित करने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। ‌ नगर के प्रसिद्ध डॉक्टर गौरव जैन ने चाइल्डहुड कैंसर पर बच्चों से चर्चा करते हुए बच्चों की बीमारी संबंधी जानकारी को जाना एवं कैंसर संबंधी बीमारी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उसके लक्षण, प्रकार, निदान एवं बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

उन्होंने कहा कि जैसे मुंह के छाले यदि 14 दिन तक दवाई से ठीक नहीं होते है तो इसकी जांच कराई जाना आवश्यक है। आपने कैंसर बीमारी की चारों स्टैज के बारे में जानकारी प्रदान की। अपने बच्चों में होने वाले कैंसर के कारण लक्षण एवं निवारण पर भी विस्तार से बताया। ‌ प्रश्न उत्तर के माध्यम से दी गई जानकारी के संबंध में सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी शाला प्राचार्य दीपक भार्गव ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सेवानिवृत शिक्षक विश्वनाथ शर्मा, विद्यालय स्टाफ शिक्षिका श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति अनुरागी, श्रीमती अनीता शर्मा एवं श्री कैलाश नारायण जाटव सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811