-स्वच्छता को लेकर दीवानगंज पंचायत में हुई बैठक
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत दीवानगंज में जनपद पंचायत सांची सीईओ श्रीमति बंदु सूर्यवंशी एवं एसबीएम बीसी श्रीमति रनजना मारण ने बैठक ली। इस बैठक में कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर रोक,सहित सफ़ाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। दीवानगंज के व्यापारियों और दुकानदार को बुलाकर सभी को समझाइए दी गई की कोई भी प्लास्टिक का कचरा रोड पर ना फेंके , उसमें आग ना लगाए,डस्टबिन दुकान में रखें और इसमें गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखें जब कचरा वाला आए तो उसको दें। कुछ ग्रामीनो ने पंचायत के पास पड़े कचरे और तालाब के पास लगे कचरे के ढेर के विषय में भी चर्चा की गई। इस विषय में कहा गया कि दोनों ही जगह कचरे की उचित व्यवस्था की जाएगी। बड़े-बड़े डस्टबिन दोनों जगह रखे जाएंगे जिसमें ग्रामीण गिला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग डालेंगे।
सभी पंचायत में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित है। इस अभियान के तहत प्रत्येक घरों से कचरा उठाव नियमित किया जा रहा है। प्लास्टिक बिक्री करने पर रोक, प्रत्येक घर से प्रति दिन एक रुपये की दर से 30 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज वसूलने, इसके लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक रसीद लेकर प्रत्येक घरों के स्वामी से संपर्क करने पर बल दिया। यह कार्यक्रम जनभागीदारी आधारित है। वसूली गई राशि से ही स्वच्छता मित्रों का मानदेय का भुगतान होना है।
अब पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभाग के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय समन्वय कर रहे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत समस्त ग्राम पंचायतो को तैयार किया जा रहा है। जिसमें पहले बस्ती की आंतरिक गलियां, नालियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बेकार पानी की निकासी व उसके प्रबंधन को ध्यान में रखा गया है बस्ती में घरों से निकलने वाला कूड़ा कचरा अक्सर बस्ती में संक्रामक रोगों का वाहक बन जाता है इसलिए प्रति परिवार प्रतिदिन ₹1 लेकर पंचायत डोर स्टेप पूरा कलेक्शन के लिए काम शुरू करने पर चर्चा की गई है। बैठक में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सचिव राम प्रसाद मालवीय, रज्जन मालवीय, मुकेश साहू, दशरथ विश्वकर्मा रवि कुशवाहा, नजीर खान ,मनोज अहिरवार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।