उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी नागर में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में राकेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और आजीवन सहयोग निधि समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान है। उन्होंने श्याम साहू के नेतृत्व में मंडल के कार्यों की भी प्रशंसा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा की।
स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई, और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता सलीम काजी, जगदीश साहू, तहसील अध्यक्ष साहू समाज संदीप शर्मा, रघुवीर साहू, पुनीत समैया, प्रषोतम सोनी, प्रिंस समैया, सिद्धार्थ समैया, संजीव जे के, आनंद सहरिया, भूरा चौरसिया, जय यादव, मंदन राय, हीरनद्र यादव दिनेश यादव, विक्रम सोनी, राजाराम साहू अखिलेश बजाज सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।