Let’s travel together.

अनिल चौरसिया बने श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष

0 41

रवि खत्री को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

सी एल गौर रायसेन

बहुचर्चित श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अनिल चौरसिया को श्री हिंदू उत्सव समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है, वहीं रवि खत्री को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को महामाया चौक पर हुए हिंदू उत्सव समिति के चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न कराए गए, इस अवसर पर समिति के सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे ।नवागत अध्यक्ष चौरसिया का लोगों ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री चौरसिया ने कहा कि सभी सनातन धर्म प्रेमियों को साथ लेकर समिति के कार्यक्रमों के आगे बढ़ाया जाएगा सभी को साथ लेकर चलेंगे और साल भर में आने वाले सभी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों में जमना सेन, राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, राजू राठौर , बबलू ठाकुर, पतीराम प्रजापति, शिवराज सिंह कुशवाह, लीला सोनी, अशोक सोनी, बबलू ठाकुर, कैलाश पहलवान, बंटी माहेश्वरी, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, गिरधारी लाल रैकवार, सहित सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811