सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत बांसादेही के खेड़ा झिरा में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने शामिल होकर पूजा अर्चना की तथा विद्वान प्रवक्ता का सम्मान किया।

खेड़ा झिरा में हुए श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में समापन बेला में पहुंचे विधायक डा.प्रभुराम चौधरी ने भगवान की पूजा अर्चना की तथा कथा प्रवक्ता सोनू महाराज हिनौतिया खास का सम्मान किया। विधायक ने कथा सुनी तथा श्रद्धालुओं से धर्म आराधना एवं संस्कृति रक्षा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया।

इस मौके पर देवनगर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लौधी, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना, ज़िला प्रतिनिधि हरिनारायण धाकड़, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, सरपंच बांसादेही राजेश विश्वकर्मा, सरपंच हिनोतिया नन्हेलाल अहिरवार, रणधीर पटेल, राजकुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।