Let’s travel together.

सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक  शुक्ला ने लगभग 35 लाख की चोरी का किया खुलासा,4 आरोपी गिरफ्तार

0 134

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर के रेहटी में हुई चोरी का मामला पुलिस ने तीन दिनों में सुलझा लिया है चोरों ने एक व्यापारी के घर से 12 लाख 8 हजार रुपये नकद और करीब 22 लाख 29 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे। पुलिस ने कुल 34 लाख 37 हजार रुपये का माल बरामद कर लिया है पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दो बालिक और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला 7-8 फरवरी की रात का है, जब सिसोदिया ट्रेंड्स के मालिक नंदकिशोर सिसोदिया परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने इस दौरान मेन गेट का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया एसडीओपी रवि शर्मा के नेतृत्व रेहटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध महेंद्र मेहता से पूछताछ की पूछताछ में सामने आया कि दीपक मालवीय और दो नाबालिगों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल और हथौड़ी भी जब्त कर ली है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811