Let’s travel together.

शनि जयंती पर शनि महादशा, साढ़ेसाती और ढैया वालों को लाभ देगा यह उपाय

0 481

शनिदेव को न्यायप्रिय ग्रह कहा जाता है। इस ग्रह की दशा, साढ़ेसाती और ढ़ैया तीनों ही परेशान करने वाली होती है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर आप ज्योतिष से इसके बारे में पता लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन तीनों स्थितियों में शनि को प्रसन्न करने उपाय आपको काफी हद तक राहत दे सकते हैं। दरअसल शनि की महादशा का पता कुछ संकेतों द्वारा भी लग सकता है, बाकी ढ़ैया और साढ़ेसाती में भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ये उपाय शनि जयंती पर किए जाएं तो बहुत ही अधिक फलदायक है। इन उपायों से काफी हद तक महादशा और साढ़ेसाती और ढैया वालों को भी फायदा मिलेगा।

शनि महादशा के संकेत
शनि के राशि बदलने पर शनि साढ़ेसाती और ढैया क पता लग जाता है, वहीं शनि की महादशा में कुंडली और ये संकेत दोनों बता सकते हैं। दरअसल शनि की महादशा वाले लोगों के चेहरे पर गालों पर काला रंग हो जाता है। इस राशि के लोगों में क्लेश बन रहता है। इनके नाखून कमजोर रहते हैं। जैसे-जैसे महादशा उतरती है, वैसे-वैसे स्थिति कुछ कष्टकारी हो सकती है, इसलिए शनि जयंती पर ये उपाय काफी हद तक राहत दे सकते हैं।

शनि जयंती पर लोहे की अंगूठी भी धारण पहननी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन बिना आग में गर्म किए बनानी हैं। इस अंगूठी को मध्यमा में पहनना अच्छा होता है। इसके अलावा इस दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी भी बनानी चाहिए और इसका पूजा कर भोग लगाएं। शनि महादशा साढ़ेसाती और ढैया वालों को शनि जयंती पर ये पांच काली चीजें नदी में प्रवाहित करनी चाहिए। इसके लिए शनि जयंती पर काले कपड़े में सुरमास काजल, कोयला, कला उड़द, काला तिल बांधकर शनि महादशा, साढ़ेसाती, ढैया वाले लोग अपने सिर से वारकर नदी में पीछे फेंक दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811