इंदौर में हुई राज स्तरीय विज्ञान,गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में शासकीय स्कूल सत्ती के छात्र शिवा वंशकार प्रथम स्थान पर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी इंदौर मे हुई जिसमें एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती विकासखंड सांची जिला रायसेन का नेतृत्व छात्र शिवा बहिष्कार पिता पर्वत सिंह संस्कार कक्षा 7 व मार्गदर्शन शिक्षक विजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
बता दे की संभागय स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र शिवा ने मार्गदर्शक शिक्षक विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में गणित विषय के मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके चलते राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में 30 और 31 जनवरी को आयोजित हुई थी।
भोपाल संभाग से शिवा बा मार्गदर्शक शिक्षक विजय सिंह द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता सफलतापूर्वक की गई थी। इस सफल सहभागिता के लिए शाला प्रधान मनोज कुमार बेदी एवं समस्त शाला स्टाफ और ग्रामीणों द्वारा छात्र शिवा मार्गदर्शक शिक्षक विजय सिंह राजपूत को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके कार्यों की बहुत सराहना की गई। स्कूल में शिवा गुरु और शिष्य को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।