Let’s travel together.

गोली कांड के दो आरोपियों को रात में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 249

थाने से लेकर सिविल अस्पताल तक आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस

मुख्य आरोपी खालिद हत्या के केस में काट चुका है सजा

आरोपियों से पिस्टल और धारदार हथियार भी किए जप्त

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में गत रात क्रिकेट खेलने को विवाद को लेकर आसिम खाँ और अज़हर के साथ आरोपी साद खाँ ने मारपीट की थी जिसकी रिपोर्ट शाम करीब 7 बजे बेगमगंज थाने मे आसिम खाँ ने की थी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर फरयादी का मेडिकल परीक्षण कराया था।
रिपोर्ट करने के बाद आसिम एवं अज़हर ने घर जाकर मारपीट की जानकारी दी उसके बाद खालिद और तब्बू खाँ उर्फ हासिम ने अन्य आरोपियों के साथ अरशद के घर पहुंच कर अरशद पर देशी कट्टे से फायर किया तथा दूसरे पर भी फायर किया जो दीवार में लगा तथा सद्दाम को तलवार मार कर घायल कर दिया। सूचना पर बेगमगंज पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा और गंभीर घायल अरशद को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया तत्पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे को दी उनके निर्देश पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव थाना प्रभारी राजीव उईके, जांच अधिकारी मनकर अहके, एसआई वीरेंद्र विश्वकर्मा, एएसआई हरिओम चौबे आरक्षक बृजेंद्र सिंह आदि ने पुलिस दल के हमाराह रात में ही घेराबंदी कर मुख्य आरोपी खालिद तथा तब्बू उर्फ हासिम को पुलिस अभिरक्षा मे ले लिया तथा अपराध मे प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं दो चले हुए कारतूस के खाली खोके भी बरामद कर लिए पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओ मे अपराध पंजीबद्द कर विवेचना की जा रही है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि
आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की गई है आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगालकर उनके विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है आरोपी खालिद पूर्व मे भी हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है। जिसमे सजा काटकर कुछ समय पहले ही वापस आया है । घटना मे लिप्त अन्य अपराधियो की भी जानकारी एकत्र कर उनके विरुद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी। घटना का मूल कारण क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर हुई साधारण मारपीट के बाद गोली चलने की घटना सामने आई है। मुख्य दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले थाने से सिविल अस्पताल तक पैदल जुलूस निकाला गया।रायसेन रेफर किए गए घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811