भाजपा जिलाध्यक्ष का गढ़ी एवं गैरतगंज में गर्मजोशी से हुआ स्वागत
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
भारतीय जनता पार्टी में जुड़ा हर एक निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने जरुर दोबारा सौंपी है पर मैं जिलाध्यक्ष अकेला नही बना पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बना है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कही।

इसके पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का प्रथम आगमन पर गढ़ी एवं गैरतगंज क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनका स्वागत गैरतगंज मंडल एवं ग्रामीण मंडल गढी, देवनगर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर डोल धमाकों एवं आतिशबाजी की गई। तथा पार्टी के हर वर्ग के कार्यकर्त्ताओ ने हार माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। मुख्य कार्यक्रम बस स्टैंड पर अयोजित हुआ यहाँ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता निष्ठावान होकर काम करता है उन्ही कार्यकर्त्ताओ में से मैं एक हूँ। पार्टी ने मुझे जबाबदारी दी है उसमें ऊपर से लेकर बूथ स्तर के हर एक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए मैं अकेला जिलाध्यक्ष नही बना पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बना है सभी एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना है।

जिलाध्यक्ष का स्वागत गैरतगंज मंडल कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया, देवनगर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, नितिन श्रीवास्तव, रोहित जैन, नीतेश यादव, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष जैन, टेकचंद जैन, दरयाव सिंह, हरिनारायण धाकड़, डिम्पल पटेल, आशीष जैन, नीतेश यादव सरपंच सहजपुर जेके जैन, मानसिंह भूरा, काशीराम अहिरवार, अखिल जैन, अनिल अहिरवार, समीर यादव, ट्विंकल कीर, मुकेश अहिरवार, अरनव तिवारी, मनीष विश्वकर्मा, अमन शर्मा, देवी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता ने शामिल होकर किया गढ़ी में कामधेनु गौशाला में अध्यक्ष इंद्रेश कुमार दीक्षित ने स्वागत किया वहीं जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला की अच्छी व्यवस्थाओ पर संचालक की प्रशंसा की ग्राम पंचायत गढ़ी में सरपंच सैयद मसूद अली पटेल एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गढ़ी विपिन कुमार जैन अंकित जैन सहित जगह जगह बीजेपी जिला अध्यक्ष का स्वागत किया स्वागत करने वालों में मोहन माहेश्वरी नीरज चौरसिया सतीश जैन रिजवान खां अंकित जैन नवाब खां दाऊद पटेल आफ़त अली ओंकार कुशवाहा शेरू जैन मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।