Let’s travel together.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे शान से लहराया तिरंगा 

0 31

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे शान से तिरंगा लहराया सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया ।सरकारी दफ्तरों स्कूलों को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया गया था जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भर मे सरकारी दफ्तरों स्कूलों अन्य संस्थानों को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया गया ।जगह जगह तिरंगा लहराया कार्यक्रम आयोजित किए गए पुरस्कार वितरित हुए मिष्ठान वितरण किया गया।
जनपद पंचायत में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा मप्र गायन के साथ राष्ट्रीय गायन हुआ समस्त अधिकारी कर्मचारी जप सदस्य उपस्थित रहे।
स्तूपों पर हुआ ध्वजारोहण
विश्व ऐतिहासिक स्मारक परिसर में ध्वजारोहण स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो ने ध्वज फहराया ।इस अवसर पर अनेक देशी विदेशी पर्यटक भी उपस्थित थे।
सीएमराइज स्कूल सहित अन्य सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी कलाओ का प्रर्दशन किया ।छात्रों को पुरुस्कृत किया ।इस अवसर पर सीएमराइज स्कूल के प्राचार्य अनिल दीक्षित सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।
सीएमराइज स्कूल में प्राचार्य अनिल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया तथा छात्रों को अनुशासन का पाठ पढाया ।थाना प्रांगण में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने ध्वज फहराया एवं परेड ने सलामी दी ।
टप्पा तहसील कार्यालय पर अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने ध्वज फहराया एवं मिठाई बांटी गई ।
नगर की निजी सरकारी होटलों में प्रबंधकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया । कैनरा बैंक एसबीआई बैंक सेंट्रल बैंक ग्रामीण बैंक इंडिया बैंक मे प्रबंधकों ने ध्वज फहराया ।केंद्रीय जिला सहकारी बैंक में प्रबंधक इमरान जाफरी कृषक सेवा समीति मे प्रबंधक नरेश राजपूत ने ध्वज फहराया ।
संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया एवं कार्यक्रम आयोजित हुआ ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र कुमार पांडे ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।ध्वजारोहण के उपरांत श्री पांडे ने समीप ही स्थित संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित आर एस यादव ने संघ द्वारा की जा रही गतिविधियों की खूब प्रशंसा की पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री पांडे का फूलमाला एवं शाल भेट कर स्वागत किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने अपनी पत्रकारिता के क्षेत्र में की गई गतिविधियों की जानकारी दी इस के साथ ही उन्होंने पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण गिनाये उन्होंने कहा हमें हमेशा निर्भीक होकर निडरता के साथ पत्रकारिता करने की जरुरत है तथा पत्रकारिता निष्पक्ष होनी चाहिये उन्होंने अनेक पत्रकारिता करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाते हुए कहा कि हमें उनका अनुसरण करने की जरुरत है उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पत्रकारिता का मखौल उड रहा है यही कारण है पत्रकारिता की छवि घटती जा रही हैं ।उन्होंने संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ की गतिविधियां हमें समाचार पत्रों के माध्यम से मिलती रहती हैं संघ बना लेना सरल होता है परंतु लंबे अरसे तक उसको चलाते रहना बहुत कठिन होता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811