Let’s travel together.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस का किया गया आयोजन

0 87

– कार्यक्रम में भारत हैं हम श्रृंखला के 5 एपिसोड का प्रसारण किया गया

– प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईंटीबीपी केंद्र में गुरुवार को पराक्रम दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईंटीबीपी की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति के द्वारा छात्र -छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और देशभक्ति पर बच्चों को संबोधित किया गया ।

शिवपुरी जिले के सीबीएसई और शासकीय विद्यालयों के 100 छात्र -छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम में भारत है हम श्रृंखला के 5 एपिसोड का प्रसारण किया गया और उन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को “माननीय प्रधानमंत्री” द्वारा लिखित पुस्तक “एग्जाम वारियर”, डिजिटल प्रमाणपत्र एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईंटीबीपी करैरा, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सेंट बेनेडिक्ट स्कूल शिवपुरी रहा। विजेताओं को प्रोफेसर गजेन्द्र सक्सेना , सदस्य , विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य द्वारा पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811