रायसेन। कोतवाली पुलिस ने ग्राम कटारिया के एल किसान के डीजल जनरेटर का अल्टिनेटर करने बाले 3 चोरो को फिरफ्तार किया हे। पुलिस ने चोरी का अल्टिनेटर खरीदने बाले रायसेन के बार्ड क्रमाक एक ले एक युवक को भी गिरफ्तार किया हे।पकड़े गये चोरो में एक चोर आदमपुर विदिशा का,एक चोर रायसेन के धनिया खेड़ी का और एक ग्राम पीपलई का रहने बाला हे।
उल्लेखनीय हे की 11 जनवरी को फरियादी नासिर मियां पिता अब्दुल मुईद खांन नि. ग्राम कटारिया रायसेन द्वारा डीजल जनरेटर का अल्टीनेटर का चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अप. क्र. 20/2025 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधी. रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन, SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा एवम थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में सउनि सतीश जालवान. प्र.आर. 23 संजीव, प्र.आर. 22 अमित, आर. 695 शशांक की एक टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश शुरु की गई।

अनुसंधान के दौरान लगातार तलाश पतारसी करते सीसीटीव्ही फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 23 जनवरी को आरोपी 1- युसुफ पिता हमीद खांन 25 साल नि. ग्राम आदमपुर थाना सिविल लाईन विदिशा, 2- साहिद पिता भूरा खांन 25 साल नि. पिपलई, 3- तोरण पिता हरलाल बैरागी नि. धनियाखेडी हाल पिपलई रायसेन एवम् चोरी का माल खरीदने वाले आरिफ खांन पिता मकसूद खांन 32 साल नि. वार्ड 01 नरापुरा को गिरफ्तार किया जाकर एक अल्टीनेटर, आरोपियों के द्वारा सामान बेंचने से हिस्से में मिले रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटरसाईकिल ,एक पाना कुल कीमती करीब 50 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय रायसेन पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी/गिर. एवं माल बरामद करने में SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उनि राकेश सिंह, सउनि सतीश जालवान, प्र.आर. 23 संजीव, प्र.आर. 22 अमित, आर. 695 शशांक, म.प्र.आर. 371 सुषमा, आर. 480 दीपक की मुख्य भूमिका रही है।