Let’s travel together.

सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

0 33

अब तक 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य किया पूर्ण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने तय समयसीमा के भीतर प्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश ने सिकल सेल स्क्रीनिंग अभियान में अपने वार्षिक लक्ष्य को समय से पूर्व पूरा कर लिया है। प्रदेश में अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। साथ ही 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड (59.21%) वितरण की उपलब्धि दर्ज कर, देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग, सभी स्वास्थ्य कर्मियों और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और ज़मीनी स्तर पर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार सिकल सेल के इलाज और जागरूकता के लिए अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए तत्पर है। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि जिन लोगों की पहचान सिकल सेल से प्रभावित के रूप में हुई है, उन्हें सही समय पर उपचार मिले। सिकल सेल अनीमिया के उन्मूलन के लिए नागरिकों को सावधानियों के प्रति जागरूक और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और समाजसेवियों से आह्वान किया है कि वे पूर्ण समर्पण से कार्य करें, नागरिकों को जागरूक करें। इस अभियान को और मजबूत बनाएं और प्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811