Let’s travel together.

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद

0 267

रायसेन। जिले के कर्मठ और यशस्वी नेता श्री राकेश शर्मा जी को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के उपरांत, उन्होंने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री रामपाल सिंह राजपूत जी, पूर्व मंत्री श्री डॉ. प्रभुराम चौधरी जी, और जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने श्री राकेश शर्मा जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को और सशक्त बनाने की आशा व्यक्त की।


यह पल न केवल श्री राकेश शर्मा जी के लिए बल्कि पूरे रायसेन जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा, ऐसी अपेक्षा की जा रही है।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811