Let’s travel together.

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण

0 61

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए संसाधन के साथ सेवा भावना आवश्यक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मी सेवा की भावना से रोगियों का तत्परता से उपचार कर इसे सार्थक बनाएं।

श्री शुक्ल ने कहा कि  रीवा का सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल जटिल रोगों का उपचार लगातार सफलतापूर्वक कर रहा है। इस अस्पताल को हर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। जिसके फलस्वरूप ओपन हार्ट सर्जरी तथा किडनी ट्रांसप्लांट जैसे आपरेशन भी यहाँ हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के करहिया नम्बर-दो में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण करें। इनमें यदि संसाधनों की कमी है तो उसे पूरा कराया जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास जनकल्याण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। यहाँ अगडाल में स्वास्थ्य केन्द्र भवन की माँग रखी गई। इसे तत्काल मंजूर कर दिया गया है। दो-तीन दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811