Let’s travel together.

उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल ने न्‍यायाधीश श्री जीपी सिंह की जीवनी का किया विमोचन

0 105

भोपाल।उप मुख्‍यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्‍ल ने न्‍यायाधीश श्री जीपी सिंह के व्‍यक्तित्‍व पर प्रकाश डाला और कहा कि वे सिर्फ एक व्‍यक्ति ही नहीं, बल्कि एक संस्‍था थे। उनके कर्म, ज्ञान व चरित्र की त्रिवेणी से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। उनके द्वारा दिये निर्णय न्‍याय क्षेत्र में आधार बन जाते हैं। उन्‍होंने विंध्‍य तथा मध्‍यप्रदेश का नाम ऊंचा कर लोकतंत्र को सही राह दिखाने का वरदान दिया। समाज में दिशाहीनता को समाप्‍त करने के लिए ऐसे आदर्शों व चरित्रों पर लिखी जीवनी को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढि़यां ऐसे महान चरित्र को पहचान सके और बुराईयों को दूर करने में अपना योगदान दे सके। न्‍यायाशीध श्री जीपी सिंह समाज के ऐसे धरोहर व विभूति है जिससे समाज प्रेरणा लेता रहेगा। इस अवसर पर मंचस्‍थ न्‍यायाधीशों ने भी न्‍यायाधीश श्री जीपी सिंह के जीवन से जुड़े उल्‍लेखनीय कार्यों का जिक्र किया। उप मुख्‍यमंत्री श्री ‍शुक्‍ल ने विंध्‍य भवन कटंगा जबलपुर में न्‍यायाधीश श्री जीपी सिंह की जीवनी का विमोचन किया।

उल्लेखनीय है कि उक्‍त जीवनी वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता श्री वीएस श्रोती ने लिखा है। इस अवसर पर जस्‍टिस श्री आरएस झा, जस्टिस श्री पीपी नावलेकर, जस्टिस श्री वीके शुक्‍ला, महाधिवक्‍ता श्री प्रशांत सिंह, पूर्व महाधिवक्‍ता श्री आरएन सिंह सहित विधि जगत के ख्‍यातिलब्‍ध न्‍यायाधीश मौजूद थे। विमोचन समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री आशीष दुबे सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक मौजदू थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811