विदिशा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन चुनाव वर्ष 24 के अंतर्गत जिला अध्यक्ष का निर्वाचन चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से शर महाराज सिंह दांगी कुरवाई को भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिला अध्यक्ष बनाया गया।
दंगी पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में जनपद अध्यक्ष कुरवाई के पति है। दांगी कुरवाई विधायक प्रतिनिधि भी है। भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने निम्न विभिन्न संगठनों की तरफ से आपको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई दी।